पतंजलि आयुर्वेद ने शुक्रवार को ऐलान किया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने उसकी कोरोनिल गोली का ग्रेड बढ़ाकर, उसे कोविड-19 के लिए ‘सहायक’ उपचार का दर्जा दे दिया है.
योग गुरू रामदेव ने विश्व संवास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) से सर्टिफिकेशन ऑफ फार्मास्यूटिकल्स प्रॉडक्ट्स (सीओपीपी) प्राप्त होने की भी घोषणा की, जिससे कंपनी की दवा- दिव्य कोरोनिल गोलियां और दिव्य स्वसरी वटी- को 158 देशों में निर्यात करने की अनुमति मिल गई है.
सीओपीपी एक सर्टिफिकेट है, जो डब्ल्यूएचओ द्वारा सिफारिश किए गए फॉरमैट में जारी किया जाता है, ये स्थापित करने के लिए कि फार्मास्यूटिकल उत्पाद और उसके निर्माता, दूसरे देशों को निर्यात करने के पात्र हैं.
