मुरादाबाद। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर शनिवार सुबह मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। इस दौरान मंजर इतना भयावह था कि बचाव कार्य में जुटे लोगों की आंखें भी नम हो गईं। वहीं जब पुलिस प्रशासन ने मृतकों व घायलों के परिजनों को इसकी सूचना दी तो वह भी बदहवास हो गए। उधर, कई लोगों के परिजन घटनास्थल व अस्पताल में भी पहुंचे। जहां अपने लोगों के शवों को देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
