मुजफ्फरनगर : नए कृषि कानूनों (New Agricultural Laws) के खिलाफ जारी किसान आंदोलन (Kisan agitation) के बीच कांग्रेस महासचिव (Congress General Secretary) और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) मुजफ्फनगर (Muzaffarnagar) पहुंचीं और किसान महापंचायत को संबोधित किया. प्रियंका ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार (central government) पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा कि नब्बे दिनों से लाखों किसान देश की राजधानी में दिल्ली के बाहर बैठे हुए हैं, संघर्ष कर रहे हैं, आंदोलन कर रहे हैं.
