प्रतापगढ़ (Pratapgargh) पुलिस ने राइस मिल संचालक के साथ हुए 16 लाख रुपये की लूट (Loot) का खुलासा कर दिया है. प्रतापगढ़ पुलिस ने लूट में शामिल 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लूट के 6 लाख 78 हजार रुपये, एक पिस्टल, एक तमंचा, दो बाइक, एक कार बरामद किया है. पुलिस ने इन सभी बदमाशों को कधई थाना के ताला मोड से गिरफ्तार किया है.
