दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने कहा कि किसान आंदोलन के सिलसिले में अब तक 152 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कुछ लोग जांच में शामिल नहीं होना चाहते लेकिन यह उनकी मर्जी का मामला नहीं है। किसान नेताओं को नोटिसों का जवाब देना होगा।

राकेश टिकैत बोले- नुकसान सह लेंगे, लेकिन आंदोलन कमजोर नहीं होगा
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को कहा कि किसान 70 सालों से नुकसान झेल रहे हैं। वे एक और फसल के नुकसान के लिए तैयार हैं। अगर उन्हें फसल काटने के लिए ज्यादा वर्कर की मदद की जरूरत पड़ी तो भी तैयार हैं। वे फसल को घरों पर रख लेंगे लेकिन, आंदोलन को कमजोर नहीं होने देंगे।

You missed