21 वर्षीय अनुज कुमार मूल रूप से परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में गांव गोविंदपुरी का रहने वाला है। पांच बहनों में वह अकेला भाई है। पिता रिटायर चपरासी हैं, जबकि मां गृहणी हैं। अनुज परतापुर क्षेत्र के एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक कर रहा है। उसकी एक साल पहले हापुड़ जिले में बहादुरगढ़ से शादी हुई थी। 21 फरवरी को शादी की पहली वर्षगांठ है।
ससुराल जाने का है रास्ता :
18 फरवरी को वह बहादुरगढ़ स्थित ससुराल से लौट रहा था। गांव आने का वही रास्ता है, जहां बच्ची ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। दिमाग में दरिंदगी घुसी तो उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठा लिया और किठौर थाना क्षेत्र के महलवाला गांव के जंगल में ले गया, जहां दरिंदगी की।
