उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के बसवार गांव पहुंची कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को मछुआरा समाज की महिलाओं ने रो-रोकर अपनी दास्तां सुनाई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घर में घुसकर औरतों और बच्चों को भी बेरहमी से पीटा। घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार हुए घूरपुर के बसवार गांव के मछुआरों का दर्द प्रियंका गांधी ने सुना।


प्रियंका गांधी ने पीड़ित मछुआरों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। प्रशासन के द्वारा की गई ज्यादती के बारे में लोगों से पूछा तो महिलाएं फफक पड़ीं। मछुआरों ने पुलिस के द्वारा तोड़े गए उनके नावों को भी कांग्रेस महासचिव को दिखाया। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधायक अराधना मोना आदि मौजूद हैं।

You missed