. मुंबई में दादरा नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांसद का शव दक्षिणी मुंबई के मरीन ड्राइव के एक होटल में मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मरीन ड्राइव स्थित होटल ग्रीन सी में पहुंच गई है. डेलकर की मौत के कारण सुसाइड बताया जा रहा है. सांसद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
