दिल्ली विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत अगले सत्र से पढ़ाई होने की संभावना है। इसे लेकर समिति ने 14 बैठकों के बाद एक मसौदा तैयार किया है। इसे डीयू ने न केवल विद्वत परिषद के सदस्यों को दिया है, बल्कि वेबसाइट पर भी जारी किया है। अब प्रोग्राम के विषय ऑनर्स में होंगे। इसकी अवधि तीन और चार साल की होगी। इस मसौदे को विद्वत और कार्यकारी परिषद में लाया जाएगा। यहां पास होने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा।
