मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के राणा शुगर मिल में सोमवार दोपहर एक श्रमिक का शव लेकर पहुंचे परिजनों ने मिल में शव रखकर हंगामा कर दिया। श्रमिक रविवार को हादसे में घायल हुआ था, उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। बाद में आठ लाख की आर्थिक सहायता मिल प्रबंधन की ओर से दिए जाने के बाद परिजनों ने शव उठने दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव डांडी दुर्जन निवासी दीपक (22) राणा शुगर मिल बेलबाड़ा भोजपुर में मजदूरी करता था। उसकी ड्यूटी फैक्ट्री में गन्ना डालने वाली चेन के पास थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना उतरवाने के लिए दीपक ने रस्सा खोला और उसे टूल बाक्स में डाल रहा था। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली चलने से दीपक उसकी चपेट में आ गया था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से कॉसमॉस में भर्ती कराया गया था।

You missed