बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सोमवार को चाट के ग्राहक को लेकर भरे बाजार में दो पक्षों में जमकर उपद्रव देखने को मिला। चाट के लिए चले लाठी-डंडों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बड़ौत कोतवाली शहर में ग्राहक को लेकर दो चाट विक्रेताओं ने बडौत के बाजार में एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे चलाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में ले लिया है। खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल लोगों को सीएचसी पर भर्ती कराया है।
