सात माह से सिरदर्द बने ठाकुरद्वारा डबल मर्डर का बुधवार को राजफाश हो गया। पुलिस के मुताबिक केबल कारोबारी प्रशांत वर्मा व उसकी पत्नी मोना वर्मा को मौत के घाट उतारने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक का चचेरा भाई सुनील वर्मा ही निकला। परिस्थिति जन्य साक्ष्य व वारदात में प्रयुक्त बरामद चाकू के आधार पर हत्यारोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

You missed