भारत और पाकिस्तान की सेनाओं में बातचीत के बाद दोनो ही पक्ष नियंत्रण रेखा और अन्य इलाक़ों में 24-25 फरवरी की मध्यरात्रि से गोलीबारी रोकने पर सहमत हो गए हैं.

दोनों ही देशों की सेनाओं के डीजीएमओ (सैन्य अभियानों के महानिदेशक) के बीच यह बातचीत उस वक्त हुई है जब दोनों ही तरफ से नियंत्रण रेखा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन हो रहा था.

इससे दोनों ही तरफ नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांव बुरी तरह से प्रभावित हो रहे थे.

दोनों ही देशों की सेना के एक संयुक्त बयान में कहा गया है, “दोनों ही पक्ष नियंत्रण रेखा और दूसरे सेक्टर्स में सभी समझौतों, आपसी समझ और संघर्ष विराम का 24-25 फरवरी के मध्यरात्रि से सख्ती से पालन करेंगे.”

दोनों ही देशों की सेना ने बातचीत के दौरान नियंत्रण रेखा और दूसरे सभी सेक्टर्स में परिस्थितियों की समीक्षा की. दोनों ही सेनाओं ने हॉटलाइन के माध्यम से यह बातचीत की.

बयान के मुताबिक दोनों ही सेनाओं के सैन्य कार्रवाई के डायरेक्टर जनरल एक-दूसरे के उन आंतरिक मुद्दे और चिंताओं को समझते हुए बातचीत पर सहमति व्यक्त की जिससे नियंत्रण रेखा पर दोनों ही देशों के लिए हितकारी शांति के भंग होने का खतरा है.

हालांकि भारतीय सेना ने यह स्पष्ट किया कि नियंत्रण रेखा और जम्मू-कश्मीर के आंतरिक हिस्से में किसी भी तरह की चरमपंथ विरोधी कार्रवाई और पाकिस्तानी सेना समर्थित चरमपंथी घुसपैठ की कोशिशों के प्रति ढिलाई नहीं बरती जाएगी

You missed