भारतीय चुनाव आयोग ने केरल, तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. बंगाल में 8 चरण में चुनाव कराने की घोषणा की गई है. असम में तीन चरण और बाकी तीनों राज्यों (पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु) में सिर्फ एक चरण में चुनाव कराए जाएंगे.
