पूर्वोत्तर के असम में तीन चरणों मे चुनाव होंगे. पहले चरण का नोटिफिकेशन 2 मार्च को आएगा. तीसरे चरण का नोटिफिकेशन 12 मार्च को आएगा. इस चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा.
केरल के 14 जिलों में सिर्फ एक चरण में ही चुनाव होगा. राज्य में 6 अप्रैल को मतदान होगा. मल्लापुरम सीट पर उपचुनाव केरल के विधानसभा चुनाव के साथ ही कराए जाएंगे.
तमिलनाडु के 38 जिलों में भी सिर्फ एक ही चरण में चुनाव होगा. राज्य में 6 अप्रैल को मतदान होगा.
