गाज़ियाबाद के विजयनगर से 30 वर्षीय महिला को ऑटो में अगवा कर गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है. गाजियाबाद के मसूरी थाने से कुछ दूरी पर महिला को ऑटो से फेंककर बदमाश फरार हो गये. गैंगरेप पीड़िता का मसूरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है. पीड़िता द्वारा हापुड़ पुलिस को जानकारी देने के बाद हापुड के पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है. तीनों आरोपियों की तलाश में पिलखुवा पुलिस जुटी है.
