आकाशवाणी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 74वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण के लिए केंद्र सरकार इस साल ‘विश्व जल दिवस’ से 100 दिनों का अभियान भी शुरू करेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल को जीवन के साथ ही आस्था का प्रतीक और विकास की धारा करार देते हुए रविवार को देशवासियों से इसका संरक्षण करने का आह्वान किया.
