चीनी शॉर्ट-वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म TikTok को कड़ी टक्कर देने के लिए Facebook ने इस बार एक नए ऐप को लॉन्च कर दिया है, जिसकी मदद से रैप सॉन्ग को क्रिएट और शेयर किया जा सकेगा। BARS (बार्स) के नाम से यह ऐप अमरीका में Apple App Store पर उपलब्ध है। इससे यूजर्स रैप को आसानी से बनाकर शेयर कर सकेंगे। बार्स की मदद से तमाम उपकरणों और प्रोडक्शन पर भारी निवेश किए बिना ही रैपर्स अपने कंटेंट पर फोकस कर इसके साथ एक्सपेरिमेंट कर सकेंगे।

You missed