कोविड-19 के दौरान सामने आई एक परेशानी केंद्र सरकार के कर्मियों को महंगी पड़ रही है। अब स्थितियां सामान्य हो रही हैं, लेकिन वह परेशानी अभी तक कर्मियों का पीछा नहीं छोड़ रही। केंद्र सरकार के अनेक मंत्रालयों और विभागों में बहुत से कर्मी ऐसे हैं, जो लॉकडाउन के दौरान कार्यालय में नहीं आ सके थे। अब उनकी उपस्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसी के हाजिरी रजिस्टर में अनुपस्थिति लगी है, तो किसी का वेतन कट गया है। इसे लेकर पहले भी डीओपीटी से दिशा-निर्देश जारी हुए हैं, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका।
