यूपी पंचायत चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी में 694 ग्राम प्रधान, आठ ब्लाक प्रमुख और 40 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मंगलवार को आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई। सूची के अनुसार प्रधान के 451, प्रमुख के पांच और जिला पंचायत सदस्यों के 24 पद आरक्षित हुए हैं। आरक्षण सूची विकास भवन और ब्लॉक परिसर में रात में ही चस्पा कर दी गई। त्रि-स्तरीय पंचायत के विभिन्न पदों के लिए हुए आरक्षण पर चार से आठ मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी जबकि 10 से 12 मार्च तक उन आपत्तियों का निस्तारण होगा। 12 के बाद अंतिम सूची जारी होगी।

You missed