आरक्षण सूची जारी होते ही एक तरफ सोशल मीडिया पर बधाई का दौर शुरू हो गया। वहीं, दूसरी तरफ सीट कई लोगों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। गांवों में ‘कहीं खुशी-कहीं गम जैसा माहौल है। कई दावेदारों को अभी आरक्षण पर होने वाली आपत्तियों से उम्मीद है जबकि कई दावेदार किंग मेकर की भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कहा कि आरक्षण निर्धारण पर कोई आपत्ति हो तो तय तिथि के अंदर डीएम, जिला पंचायत राज अधिकारी अथवा क्षेत्र पंचायत कार्यालय में दाखिल की जा सकती है।
