प्रयागराज में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात अरैल इलाके में हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए हैं।  मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से 30 और 9 एमएम की पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं। दोनों की पहचान गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी और मुख्तार अंसारी के गैंग के सदस्य वकील पांडेय और अमजद के रूप में की गई है।

You missed