दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली चलने वाली रैपिड रेल अत्याधुनिक टेक्नॉलजी से लैस होगी। देश की पहली रैपिड रेल में रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इससे ब्रेक लगाते ही बिजली पैदा होगी। पैदा हुई बिजली ओवरहेड ट्रैक्शन के माध्यम से ग्रिड में चली जाएगी। एनसीआरटी के अधिकारियों का दावा है कि इस सिस्टम के कारण बिजली की खपत कम हो जाएगी। इससे ट्रेन के रख-रखाव का खर्च भी कम आएगा।
