सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों से सक्रिय होकर अपने दायित्व का निर्वहन करनेे की अपील की गई।

एएसपी अनिल कुमार यादव ने कहा कि त्योहारों के दौरान हर छोटी और बड़ी घटना की जानकारी अफसरों को दें। सामाजिक सद्भाव का माहौल बनाकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान एसीएम द्वितीय प्रबुद्ध सिंह, सिविल लाइंस थाना प्रभारी योगेन्द्र कृष्ण यादव, अपराध निरीक्षक गजेन्द्र त्यागी मौजूद रहे। 

You missed