मेरठ. कृषि कानून के विरोध में 7 मार्च यानी रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) मेरठ (Meerut) में किसानों की महापंचायत में शामिल होंगी. मेरठ में किसान महापंचायत को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई किसान महापंचायत कर चुकी प्रियंका गांधी अब मेरठ में भी राजनीतिक जमीन तलाश रही हैं. गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महापंचायतों का दौर जारी है. पश्चिमी यूपी में प्रियंका की ये 5वीं महापंचायत होगी.
