गाजियाबाद: यूपी पुलिस ने गाजियाबाद (Ghaziabad Police) में गिरोहबंद अपराध करने वाले पति-पत्नी (Gangsters couple) की करोड़ों रुपये की संपत्ति शनिवार को कुर्क कर ली. ये संपत्तियां लोनी के थाना ट्रोनिका सिटी के अंतर्गत कुर्क की गईं.पुलिस ने घर के बाहर पहले डुगडुगी बजाई और फिर नोटिस चस्पाकर उनकी करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी.कभी इस दंपति का यहां एकतरफा राज चला करता था. लोग उसके नाम से दहशत खाते थे. इसका वीडियो भी वायरल है, जिसमें पुलिस की तरफ से बैंड बजाया जा रहा है और बैनर टांगे जा रहे हैं. बैनर में साफ लिखा है कि जाकिर और अजमेरी देवी की संपत्ति से यूपी सरकार के अधीन हो गई है. इसका विक्रय करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आएगा.
