प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में एक निजी अस्पताल द्वारा अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. इलाज की रकम न भर पाने के चलते अस्पताल ने 3 साल की मासूम को बिना इलाज के लिए अस्पताल से बाहर कर दिया, य़हां तक उसके पेट में टांके तक नहीं लगाए गए. जिसके कारण बच्ची की हालत बिगड़ती चली गई और आखिर में उसने दम तोड़ दिया. इस मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार ने दखल देते हुए अस्पताल के खिलाफ जांच शुरू की है, वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस बाबत जांच के आदेश दिए है
