उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सेना के जवान का शव उसके घर के बाहर पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। जवान दो दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। आस पड़ोस के लोगों ने जवान की पीट-पीट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। यह पूरा मामला चरवा थाना क्षेत्र के शेखपुर रसूलपुर गांव का है। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौका-ए-वारदात का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। SP ने घटना के जल्द खुलासे का दावा किया है।
