राजस्थान और गुजरात के राज्यपाल रहे अंशुमान सिंह का सोमवार को 85 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (SGPGI) में सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। सिंह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के रूप में सेवाएं दी थी। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके निवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा है। प्रयागराज में रसूलाबाद घाट पर बड़े बेटे ने चिता को मुखाग्नि दी है।
रिटायर्ड जस्टिस अंशुमान के निधन पर राजस्थान में एक दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस बाबत सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश भेजा है।
