नई दिल्ली. भारतीय बाजारों में आज गोल्ड के भाव में गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार यानी 8 मार्च 2021 को सोने का भाव (Gold Price Today) 122 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के बाद 44 हजार रुपये के करीब बंद हुआ. वहीं, चांदी के दाम (Silver Price Today) में आज 587 रुपये प्रति किग्रा की तेजी देखने को मिली. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 44,236 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 64,947 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International Markets) में भी आज गोल्ड के के भाव में कमी और चांदी में उछाल आया.
