यूपी के हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र में 28 फरवरी से लापता बालक का शव सोमवार सुबह खेत में क्षत-विक्षत टुकड़ों मे मिला। बालक का धड़ से करीब 20 मीटर दूर सिर पड़ा था, कुछ दूर उसके कपड़े भी पड़े थे। ग्रामीणों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्मॉर्टम के लिए भेज दिया। पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
