नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारीशक्ति‘ को हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि समाजवादी ‘आधी आबादी‘ के पूरे सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए प्रतिबद्ध हैं. समाजवादी पार्टी नेप्रदेश में बढ़ते महिला अपराध, महिला स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मंहगाई, शिक्षा में उपेक्षा, गरीब निराश्रित महिलाओं की पेंशन आदि समस्याओं को लेकर ‘महिला घेरा‘ कार्यक्रम चलाकर भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ हो रहे उपेक्षापूर्ण व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाई थी.
