लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सरधना से BJP विधायक संगीत सोम (Sangeet Som) पर मुजफ्फरनगर दंगे (Muzaffarnagar Violence) से जुड़ा एक केस खत्म हो गया है. उनपर आरोप था कि उन्होंने फेसबुक (Facebook) पर एक विदेशी वीडियो फॉरवर्ड किया था, जिसे मुजफ्फरनगर दंगों में हिंदुओं पर मुसलमानों का अत्याचार बताया गया था. यूपी में बीजेपी सरकार बनने के बाद पुलिस ने अदालत से यह कहकर केस बंद करने की इजाजत मांगी थी कि उसे संगीत सोम के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है. अब कोर्ट ने केस खत्म कर दिया है.

You missed