उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता ज रहा है। पिछले 24 घंटे में 1664 मामले सामने आए, जबकि 21 लोगों की मोत हो गई। इसके साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 38,130 तक पहुंच गई है। इनमें से 24,203 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 12,972 लोगों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है।
