महोबा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती आने वाले दिनों में सोना उगलेगी। इस दिशा में अर्जुन सहायक परियोजना की बड़ी भूमिका होगी। बुंदेलखंड को जिस विकास की आस थी, उसे वह हक मिलना ही चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महोबा जनपद में अर्जुन सहायक परियोजना के लहचूरा बांध का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
