उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक PPE Kit बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 14 लोगों के झुलसने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, यह आग थाना लिंक रोड के इंडस्ट्रियल एरिया के 12/71 फैक्ट्री में लगी है, जिसमें 14 लोग झुलस गए हैं जिनमें से चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री में यह आग लगी है, वहां मास्क और पीपीई किट बनाई जाती हैं.
