उत्तर प्रदेश में के पीलीभीत में महिला के साथ गैंगरेप (Gangrape) के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र में एक महिला को शराब पिलाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि दो दिन पहले एक महिला अपने मायके जा रही थी तभी उसी के गांव का पवन कुमार उसे मायके छोड़ने की बात कह कर उसे ले गया और रास्ते में शराब पिलाकर उससे दुष्कर्म किया.

You missed