लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में एक सरकारी कार्यालय में एडहॉक बेसिस पर काम करने वाले 26 वर्षीय कंप्यूटर ऑपरेटर की आत्महत्या बड़े विवाद में बदल गई है. मृतक की पहचान विशाल सैनी के रूप हुई है. उसने लखनऊ के चांदगंज इलाके में बुधवार शाम एक चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसकी मौत के लिए एक महिला आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह जिम्मेदार है.

You missed