नई दिल्ली: देशभर में महाशिवरात्रि की धूम मची हुई है. देश के कोने-कोने में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन व गंगा स्नान के लिए जा रहे हैं. ऐसे में आगरा के ताजमहल में शिव पूजा करने पहुंची हिंदूवादी संगठन की महिला पदाधिकारी और दो कार्यकर्ताओं के CISF ने पकड़ लिया है. CISF ने इन सभी लोगों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है.
