Agra Road Accident : उत्तर प्रदेश के आगरा में महाशिवरात्री के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ है. गुरूवार की सुबह आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित मंडी समिति के सामने हुए इस भीषण सड़का हादसे में 9 लोगों की मौत हो गयी है. यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी. बता दें कि हादसा इतना भयंकर था कि इसमें 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

You missed