अखिलेश खुद रामपुर पहुंचकर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. उन्होंने कहा, ”इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के संस्थापक सांसद आजम खां के प्रति भाजपा सरकार की बदले की भावना से की जा रही कार्यवाहियों के विरूद्ध जनाक्रोश दर्ज कराना है.”
