पत्रकारों ने मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करते हुए अखिलेश यादव पर मारपीट के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि 11 मार्च की शाम को मुरादाबाद के होली डे रेजीडेन्सी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेस कान्फ्रेंस चल रही थी। प्रेस कान्फ्रेंस के बाद बाद लॉबी में कुछ पत्रकारों ने उनसे कुछ व्यक्तिगत सवाल पूछ लिए। इससे अखिलेश यादव परेशान हो गए और उन्होंने अपने गार्डों और साथियों को पत्रकारों पर हमला करने के लिए उकसा दिया। जिसके बाद वहां उपस्थित सिक्योरिटी गार्डों एवं 20 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। जिसमें कई पत्रकारों को चोटें आई है।
