उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का 20वां त्रैवार्षिक निर्वाचन एवं व्यापारी सम्मेलन लखनऊ के महाराजा अग्रसेन विद्यालय मोती नगर में संपन्न हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि भारत के खुदरा व्यापार पर ऑनलाइन ट्रेडिंग का निरंतर प्रहार हो रहा है।
