गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) में मंदिर में पानी पीने पर एक बच्चे की निर्मम पिटाई का वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि धार्मिक स्थल पर पानी पीने गए नाबालिग से उसका और पिता नाम पूछकर युवक ने उनके साथ मारपीट की और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, वैमनस्यता फैलाने व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी श्रृंगी यादव भोपाल के कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक है. आरोपी ने बताया ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले शिवांश कपूर ने वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला था.

You missed