कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में उस वख्त हड़कम मच गया, जब तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्राले ने सवारी भरी ऑटो को जोरदार टक्कर (Road Accident) मार दी. ऑटो में सात लोग सवार थे. हादसे के बाद ऑटो में बैठी सवारियों में अफरातफरी मच गई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. इनमें से 3 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है.
