इटावा. देश में होने वाले सड़क हादसों (Road Accident) में कमी लाने के लिए केंद्र सरकार के सड़क मंत्रालय के निर्देश पर यातायात विभाग ने आइरेड यानी इंटीग्रेटिड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है. इस मोबाइल एप्लीकेशन को इटावा में 15 मार्च से लागू कर दिया जाएगा. कहीं भी दुर्घटना होने पर ऑन स्पॉट डाटा फीडिंग का काम किया जाएगा. इटावा के एआरटीओ ब्रजेश कुमार ने यह जानकारी दी. इसके पीछे विभाग का सड़क हादसोे में कमी लाने का मकसद है. इसके लिए डाटा एनालिसिस होगा. इसमें चार विभागों को शामिल किया गया है.

You missed