रामगांव थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति का परिवार शनिवार को बाहर था। उनकी 17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। गांव के ही एक स्वजातीय युवक ने किशोरी को कमरे में ले जाकर रेप किया। इतना ही नहीं रविवार को आरोपी युवक ने किशोरी के परिवार की गांव में जमकर खिल्ली उड़ाई। किशोरी का परिवार जब गांव आया तो उन्हें इसकी भनक लगी। तो वह युवक के परिजनों से गिला करने गए। तो वहां दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। लड़की के पिता की ओर से रविवार रात में युवक सहित 7 को नामजद कर बलवा, मारपीट, रेप, पाक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। महिला सिपाही की अभिरक्षा में किशोरी को मेडिकल को भेजा गया है।
