यूपी पंचायत चुनाव के लिए हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ के निर्णय के बाद कन्नौज जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण महिला से बदलकर अनारक्षित हो गया है। अब यह चुनाव और दिलचस्प हो जाएगा। 21 साल बाद अध्यक्ष पद का आरक्षण अनारक्षित हुई है। इससे पहले वर्ष 2000 में अनारक्षित सीट पर पुष्पा राजपूत जीतीं थीं। साथ ही कहा जा रहा है कि पिछले बार की अपेक्षा प्रत्याशियों का चुनाव में अधिक रुपया भी खर्च होगा।
