नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Polls) में महारथियों के मुकाबले वाले नंदीग्राम (Nandigram) सीट पर कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी विभिन्न कारणों से मैदान में उतरे हैं और उनका व्यक्तिगत एजेंडा है. शेख सद्दाम हुसैन अपने पिता मोहम्मद इलियास का सम्मान बहाल करने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं, जो नंदीग्राम से भाकपा के दो बार विधायक रह चुके हैं. इलियास ने 2007 में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इससे कुछ महीने पहले एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में विकास कार्य के लिए एक गैर सरकारी संगठन से उन्हें कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए दिखाया गया था. इस प्रकरण के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.

You missed