लखनऊ. शिया वक्फ बोर्ड (Shia Waqf Board) के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी (Waseem Rizvi) की कुरान से 26 आयतों को हटाने वाली उनकी पीआईएल (PIL) के खिलाफ लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (National Minorities Commission) ने वसीम रिज़वी को एक नोटिस (notice) भेजा है. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने वसीम रिज़वी को नोटिस भेजकर 21 दिन में जवाब मांगा है. आयोग ने कही सख्त कानूनी कार्रवाई की बात आयोग ने अपने भेजे नोटिस में भी वसीम रिज़वी द्वारा कुरान को लेकर डाली गई पीआईएल पर नाराजगी जाहिर की है. आयोग ने वसीम रिज़वी की विवादित टिप्पणियों और धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर उन्हें नोटिस जारी किया है. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने वसीम रिज़वी को बिना शर्त माफी मांगने और अपना बयान वापस लेने की बात कही है. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने कहा है कि अगर वसीम ऐसा नहीं करते तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.
